नारायण तिवारी देवाल अल्मोड़ा में रामलीला का मंचन जारी है। आयोजन में देर रात तक दर्शकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
गत रात्रि यहां सूर्पनखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण के दृश्यों का मंचन किया गया, जिसे देखने देर रात तक दर्शक जमे रहे। सूर्पनखा का अभिनय रवीना और त्रिसरा का जीवंत अभिनय गिरीश धवन द्वारा किया गया। खर दूषण की भूमिका में अनिल मेहता, भुवन तिवारी शामिल थे। रावण की भूमिका प्रदीप तिवारी ने निभाई। राम पायल बिष्ट, लक्ष्मण चिराग बिष्ट, सीता का सुंदर अभिनय पलक बिष्ट ने किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, सौरभ वर्मा, मुकेश नेगी, रोहित कपूर आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।