HomeBreaking Newsलखनऊ में रोडवेज बस में चले लात-घूसे, कंडक्टर ने सीट पर चढ़कर...

लखनऊ में रोडवेज बस में चले लात-घूसे, कंडक्टर ने सीट पर चढ़कर की पिटाई

ADVERTISEMENTS

CME DESK/उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का आज एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि बस के भीतर कंडेक्टर व पैसेंजर के बीच जमकर फसाद हो रहा है। दोनों तरफ से लात—घूंसे चल रहे हैं।

जब सीएनई ने खबर की पड़ताल की तो पता चला कि यह मामला लखनऊ में कानपुर उन्नाव डिपो की रोडवेज बस का है। बस रात के समय कृष्णा नगर से गुजर रही थी। रात में बस में एक यात्री सवार हुआ और जब कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो उसने कहा कि पास है। जब कंडक्टर ने Pass देखा तो पाया कि वह साल 2022 का था और उसकी वैधता खत्म हो चुकी थी। इस पर कंडक्टर ने उससे टिकट लेने को कहा, लेकिन यात्री खुद को बस स्टाफ का सदस्य बताते हुए बहस करने लगा।

मामला धीरे-धीरे गरमाता चला गया और बहस गाली-गलौज से होती हुई हाथापाई तक पहुंच गई। कंडक्टर ने यात्री को सीट पर चढ़कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे अन्य यात्री दहशत में आ गए। कुछ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बीच सड़क पर बस को रोकना पड़ा। कंडक्टर ने यात्री को पीटते हुए बस से नीचे उतार दिया। इस झगड़े के चलते बस में बैठे अन्य यात्री असहज महसूस करने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments