HomeBreaking Newsहल्द्वानी में दारोगा भर्ती घोटाले में हाकम, चंदन समेत 12 लोगों पर...

हल्द्वानी में दारोगा भर्ती घोटाले में हाकम, चंदन समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| उत्तराखंड में हुई दारोगा भर्ती मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में नकल माफिया हाकम सिंह, चंदन मनराल समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वर्ष 2015 में हुए दारोगा भर्ती घोटाले में विजिलेंस ने हल्द्वानी सेंक्टर थाने में पंतनगर विश्वविद्यालय के दो अफसरों समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व उत्तर प्रदेश नकल अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में वीपीडीओ व वीडीओ पेपर लीक के आरोपित हाकम सिंह व चंदन सिंह मनराल का नाम भी शामिल है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीएम ने दिए थे मुकदमे के आदेश

वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 339 दारोगा भर्ती बने थे। इसमें कुमाऊं के 129 व गढ़वाल के 210 अभ्यर्थी शामिल थे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा से पर्दा उठते ही दारोगा भर्ती घोटाले का मामला प्रकाश में आया था। शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को दारोगा भर्ती घोटाले के आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी थी।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

शनिवार को विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में परीक्षा के लिए अधिकृत संस्थान पंतनगर विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन नरेंद्र सिंह जादौन व पूर्व असिस्टेंट इस्प्लेमेंट अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी के अलावा नकल माफिया हाकम सिंह, चंदन मनराल, केंद्र पाल, सादिक मूसा, रुपेश जायसवाल, राजेश कुमार चौहान, संजीव कुमार चौहान, राजेश पाल, विपिन बिहारी, नितीश गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

शासन से अनुमति मिलते ही विजिलेंस थाने में 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना में जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, वैसे ही धाराओं में बढ़ोत्तरी होगी। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। ओएमआर के अलावा भी कई विकल्प हमारे पास हैं।

हल्द्वानी: मौसम को लेकर अलर्ट – पुलिस ने की यात्री व वाहन चालकों से अपील

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments