HomeUttarakhandAlmoraराजकीय जूहा कफलनी में रिक्त शिक्षक पदों पर तत्काल हो नियुक्तियां

राजकीय जूहा कफलनी में रिक्त शिक्षक पदों पर तत्काल हो नियुक्तियां

ADVERTISEMENTS

✒️ विद्यालय प्रबंधन समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रबंधन समिति कफलनी विकासखंड धौलादेवी ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल कफलनी में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां करने की मांग की है। समिति की ओर से जिलाधिकारी को इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विद्यालय प्रबंधन समिति के वर्तमान कार्य समिति सदस्य व पूर्व अध्यक्ष शिवदत्त पांडे ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल कफलनी में अध्यनरत 58 बच्चों का शिक्षण कार्य यहां महज दो अध्यापक होने के चलते बाधित चल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक भाषा का पद रिक्त चल रहा है। इसके अलावा विद्यालय में लगे एलसीउी, कम्प्यूटर जैसे उपकरण इसका कोई शिक्षक नहीं होने से किसी काम नहीं आ पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को लेकर मई 2022 तथा अगस्त 2022 में जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपे गए थे। इसके अलावा जनवरी 2023 में जब जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह माहरा क्षेत्र भ्रमण पर आये थे, तब भी उन्हें समस्या से अवगत कराया गया था। तब विधायक ने दूरभाष पर सीईओ से बात भी की थी।

इसके बावजूद आ​ज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते समस्त अभिभावकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जिलाधिकारी से विद्यालय में रिक्त अध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने की कार्रवाई शुरू करवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर गौर नहीं किया गया तो विद्यालय प्रबंधन समिति आंदोलन के लिए विवश होगी।

धूमधाम से मनाई गई स्व. राम सिंह धौनी की जयंती

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments