HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : जनप्रतिनिधियों ने लगाया आरोप "पुलिस संरक्षण में चल रहा...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जनप्रतिनिधियों ने लगाया आरोप “पुलिस संरक्षण में चल रहा अवैध खनन और शराब का कारोबार”, थानाध्यक्ष के तबादले की मांग, जोरदार प्रदर्शन, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

बेतालघाट क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस के शय पर यह सब अवैध कार्य चल रहा है। गुस्साये नागरिकों ने आज शनिवार खंड विकास अधिकारी कार्यालय बेतालघाट में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए थानाध्यक्ष को पद से हटाये जाने की मांग की।

शनिवार को बेतालघाट के तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और अवैध शराब के कारोबार को स्थानीय पुलिस द्वारा बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाहरी जिलों से अवैध शराब का कारोबार भी चलता रहा। अवैध खनन जोरों पर है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, जिसका परिणाम शून्य ही रहा।

दुखद : मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के माता-पिता का कोरोना से निधन, पोस्ट शेयर कर लिखा ”क्या मैं एक अच्छा बेटा था?”

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में थानाध्यक्ष को तत्काल हटाये जाने की मांग की। इससे पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। जन प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर कोई कार्यवाही नही होती है तो उग्र आंदोलन की शुरूआत कर दी जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन—प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख आंनदी बधानी, जयेष्ठ प्रमुख गिरीश मचखोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा नैनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर जलाल, नवीन कश्मीरा, प्रवीण पडलिया, रोशन बोहरा, महेंद्र आर्या, मंजू तिवारी, धीरेंद्र महरा, नीलम आर्या, तुलसी देवी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज पडलिया, गणेश तिवारी आदि शामिल रहे।

वारदात : यहां अर्धनग्न हाल में मिली मंत्री की बुआ की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, प्रशा​सनिक अमले में हड़कंप

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर

दर्दनाक घटना : ईंट भट्ठे की चिमनी के लिए खोदा गया गड्ढा, नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments