HomeBreaking NewsDehradun Breaking: प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप

Dehradun Breaking: प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप

ADVERTISEMENTS

—विकासनगर क्षेत्र में छापेमारी, 07 डंपर, 02 ट्रेक्टर सीज
—अवैध खनन पर रोक लगाने के डीएम के सख्त निर्देश
सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
जिले में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी निगाह है। जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने उप​ जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाएं और लगातार छापेमारी करें। इसी क्रम में आज राजस्व की टीम ने छापेमारी की और अवैध खनन के मामले पकड़े गए। इन मामलों में 09 वाहनों को सीज कर दिया गया। निर्धारित मानक के विपरीत सामग्री ढो रहे कई अन्य वाहनों को भी सीज कर लिया गया। जिन पर करीब 5 लाख का अर्थदंड ठोका गया है। इस कार्यवाही से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करें और अवैध खनन तथा अवैध खनन सामग्री का भंडारण व परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में आज एसडीएम सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के परिवहन करते वाहनों पर छापेमारी की गई। जिसमें 9 वाहन सीज किये गये। इनमें 7 डम्पर व 2 ट्रेक्टर शामिल हैं। इस टीम ने 3 वाहन हिमांचल की ओर, 3 वाहन लांघा रोड, 2 वाहन झाझरा व एक वाहन सेलाकुई में पकड़ा। सभी वाहनों को थानों एवं तहसील परिसर में खड़ा करवा दिया है। जिन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।

इसी प्रकार कुछ ऐसे वाहन पकड़े, जो निर्धारित मानक के विपरीत खनन सामग्री परिवहन करते पाए गए। इन वाहनों को भी मय खनन सामग्री सीज कर लिया गया और उन पर निर्धारित सामग्री का दोगुना लगभग 5 लाख का अर्थदंड लगाया गया है। टीम में तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित राजस्व विभाग के कार्मिक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments