HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: इनोवा वाहन में पकड़ा एक लाख का अवैध लीसा, एक गिरफ्तार

Bageshwar: इनोवा वाहन में पकड़ा एक लाख का अवैध लीसा, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
एक दिल्ली नंबर का इनोवा वाहन में से झिरौली थाना पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। 11 क्विंटल लीसे की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने लीसा नियमावली 1927 के तहत मामला पंजीकृत किया है। लीसा और वाहन जब्त कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बागेश्वर-ताकुला मोटरमार्ग से डीएल 7सीजी 5851 नंबर की इनोवा कार में झिरौली पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा पकड़ा है। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि घाटी के समीप चेकिंग अभियान चला रहा था। अल्मोड़ा की तरफ जा रही इनोवा कार को रोका। कार चालक ने वाहन तेज कर दिया। पुलिस को शक हुआ और थोड़ी दूर उसे दबोच लिया। वाहन के भीतर लीसा रखा था और उसके कागजात नहीं थे।

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने टीम भेजी। उन्होंने बताया कि आरोपित आरके टेंट हाउस मुखानी, हल्द्वानी निवासी रवि भट्ट पुत्र हरीश चंद्र भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया लीसा कहां जा रहा था, इसकी पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि लीसा नियमावली 1927 में मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments