HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रेस्टोरेंट से पकड़ी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: रेस्टोरेंट से पकड़ी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में अवैध शराब का धंधा पकड़ा गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट से 02 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिले के थाना दन्या अंतर्गत थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने चेकिंग के दौरान खेती मोटरमार्ग में ग्राम कलौटा में कमल सनवाल के रेस्टोरेंट से 2 पेटी में 48 पव्वे व 11 बोतल देशी शराब बरामद की। इस पर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी है। आरोपी कलौटा का ही​ निवासी है। उसके कब्जे से करीब 7000 रुपये की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के साथ कांस्टेबल पवन थ्वाल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments