HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: फिर दो जगह बरामद हुई अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार...

Almora News: फिर दो जगह बरामद हुई अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार और वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में फिर अवैध शराब पकड़ी गई है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में 22 बोतल, तो द्वाराहाट क्षेत्र में 4 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। इन दो मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वाहन को सीज कर लिया है।

यहां कोतवाली के उप निरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नियाजगंज तिराहे के पास अजय सिंह बिष्ट पुत्र मदन सिंह बिष्ट, निवासी तल्ला दन्या, राजपुरा अल्मोड़ा के कब्जे से कट्टे में भरी 22 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। जिसकी कीमत 7000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम व धारा-188 भादवि व 51(1)बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबिल संदीप एवं खुशाल शामिल थे।

द्वाराहाट थाना पुलिस ने ग्राम रवाड़ी में मारुति अल्टो कार संख्या यूके-01ए-2718 से सुन्दर सिंह अधिकारी पुत्र दीवान सिंह निवासी, बसुलीसेरा बग्वालीपोखर के कब्जे से 04 पेटी देशी गुलाब मार्का अवैध शराब बरामद की। जिसकी कीमत 13,440 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर थाना द्वाराहाट में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम, धारा 188 भादवि व 51(1)बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम, महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र व मोहन सोन, कांस्टेबिल कुन्दन व नारायण शामिल रहे।

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

खोया मोबाइल ढूंढ निकाला
सोमेश्वर। सोमेश्वर क्षेत्र में दीपक सिंह बोरा पुत्र भुवन सिंह बोरा, निवासी-चनौदा, सोमेश्वर का गत 28 अप्रैल को स्थानीय बाजार में मोबाईल खो गया था। उन्होंने इसकी शिकायत थाना सोमेश्वर में की। इस सम्बन्ध सोमेश्वर पुलिस द्वारा खोया मोबाईल तलाश कर दीपक सिंह बोरा के सुपुर्द कर दिया है।इससे खुश होकर दीपक बोरा ने सोमेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments