Bageshwar News: जिले में दो जगह बरामद हुई अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बैजनाथ और कपकोट पुलिस ने 34 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिले में कोविड कर्फ्यू के बाद से मदिरा की तस्करी के मामले बढ़ चले हैं। आए दिन पुलिस तस्करी हो रही शराब पकड़ रही है।


ADVERTISEMENTS

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से चौकस रहकर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना कर्फ्यू के कारण पंजीकृत शराब की दुकानें बंद हैं, लेकिन शराब की अवैध तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि खाईबगड़ नए पुल के पास त्रिलोक सिंह पांडा पुत्र खड़क सिंह निवासी लाहुर को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि हेलीपेड मेलाडूंगरी के पास मनोज सिंह गढ़िया पुत्र हरीश सिंह निवासी मवई को 18 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम व 188आइपीसी व 51बी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में आरक्षी खुशाल राम, भगत राम, नरेंद्र कुमार, कमल चंद्र शामिल थे।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS