HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन ने आईआईटी कार्मिक को कुचला, मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन ने आईआईटी कार्मिक को कुचला, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रुड़की में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईआईटी में कार्यरत कार्मिक की मौत हो गई। कोई अज्ञात वाहन उन्हें कुचल कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा हरिद्वार के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में मलकपुर चुंगी के पास बीती देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि आईआईटी रुड़की के कर्मचारी मनोज 45 साल निवासी राजपूताना, रुड़की आईआईटी रुड़की में बायोटेक डिपार्टमेंट में कार्यरत थे।

गत देर रात वह कार्य विशेष से मलकपुर चुंगी के पास गए थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आस—पास मौजूद लोग मनोज को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगनहर पुलिस के मुताबिक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments