HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अनसुनी जारी रही तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन...

Almora News: अनसुनी जारी रही तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी

—डीडीए के खिलाफ अल्मोड़ा में समिति ने दिया धरना, नारेबाजी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत है, किंतु सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण को स्थगित करके अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर हैं, तभी पांच वर्षों से जनान्दोलन की अनसुनी हो रही है। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर 2017 में तुगलकी फरमान से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया था, जिसका लगातार संघर्ष समिति एवं जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को यह समझ लेना चाहिए ​कि जब तक सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश जारी कर समाप्त नहीं कर देती, तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने आने वाले दिनों में आन्दोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी भी दी।

धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, आनन्द सिंह बगडवाल, राबिन मनोज भण्डारी, प्रताप सत्याल, चन्द्रमणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पाण्डे, ललित मोहन पन्त, एमसी काण्डपाल, दयाकृष्ण काण्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट, हेम चन्द्र जोशी, सरिता मेहरा, तारा चन्द्र साह, हीरा देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments