HomeUttarakhandAlmoraदेवस्थानम बोर्ड भंग तो चेयरमैन की नियुक्ति क्यों ! कुंजवाल ने उठाये...

देवस्थानम बोर्ड भंग तो चेयरमैन की नियुक्ति क्यों ! कुंजवाल ने उठाये सवाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने की घोषणा के साथ ही आईएएस सुशील कुमार को देवस्थानम बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाये जाने पर जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कुंजवाल का कहना है कि एक तरफ सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कुमाऊं कमिश्नर का तबादला कर उसे देवस्थानम बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। इससे साबित होता है कि सरकार के मन में कुछ और है। इस मामले में सरकार को अपनी मंशा को स्पष्ट करना चाहिए। कुंजवाल ने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहित लंबे समय से आंदोलित हैं, जिनका समर्थन कांग्रेस ने भी किया। तीर्थ पुरोहित और विपक्ष के विरोध के बाद ऐन चुनाव से पहले घबराकर सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन कुमाऊं कमिश्नर का ट्रांसफर करके उन्हें देस्थानम बोर्ड का चेयरमैन भी बना दिया है।

कुंजवाल ने कहा कि अगर देवस्थानम बोर्ड को भंग ही करना है तो यहां चेयरमैन को सरकार क्यों नियुक्त कर रही है। इससे सरकार की मंशा स्पष्ट नही हो रही है। आखिर इस मामले में सरकार के मन मे क्या चल रहा है ? सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए। कहा कि जब तक कैबिनेट में इसका आदेश नही आता, तब तक तीर्थ पुरोहितों की मांग जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments