सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा है कि फिर पेपर लीक जैसा मामला प्रकाश में आने से भाजपा सरकार की नक़ल विरोधी क़ानून की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा है कि अब नकल विरोधी कानून का ढिढोंरा पिटवाने वाले मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज भाजपा ने जिस तरह से नक़ल विरोधी क़ानून का ढिढोरा पिटवाया गया और अपनी पीठ थपथपाने का काम किया, लेकिन बीते रविवार को हुई परीक्षा में नकल विरोधी कानून की हवा निकल गयी। उन्होंने पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए। भोज का आरोप है कि भाजपा ने बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया है, जिसका जवाब युवा वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा है कि अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।


