ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी समाचार | ऊधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को हल्द्वानी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। रविवार को अपर सचिव कर्मिक एवं सतर्कता कर्मेन्द्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
शासन ने बीते दिनों तबादला सूची जारी कर उन्हें सीडीओ टिहरी बनाया बनाया था, लेकिन रविवार को आदेश संशोधित करते हुए उन्हें हल्द्वानी नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एमएनए बनाए गए मिश्रा 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का ऊधम सिंह नगर तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
ADVERTISEMENTS

