HomeUttarakhandDehradunIAS अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को मिला प्रमोशन, बनाए गए प्रमुख सचिव

IAS अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को मिला प्रमोशन, बनाए गए प्रमुख सचिव

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम को पदोन्नत कर दिया है। पदोन्नति के बाद अब मीनाक्षी सुंदरम प्रमुख सचिव स्तर पर पहुंच गए हैं। दरअसल काफी समय से IAS आर मीनाक्षी सुंदरम के प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नत होने को लेकर चर्चाएं चल रही थी। ऐसे में इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम का पदोन्नति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम 2001 बैच के अफसर है। प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति के लिए 25 साल की सेवा अवधि जरूरी होती है। आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम जनवरी 2026 में अपनी 25 साल की सेवा पूरी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी को सेवा अवधि में कुछ महीनों की शिथिलता देते हुए प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

इससे पहले भी अधिकारियों को प्रमोशन के लिए शिथिलता दी जाती रही है। आर मीनाक्षी सुंदरम के प्रमुख सचिव स्तर पर प्रमोशन के बाद अब शासन में तीन अधिकारी प्रमुख सचिव स्तर के होंगे। इसमें सबसे सीनियर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु हैं, जबकि इसके बाद प्रमुख सचिव के तौर पर शासन में एल फ़ैनई भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उधर अब प्रमोशन के बाद आर मीनाक्षी सुंदरम भी प्रमुख सचिव स्तर पर पहुंच गए हैं। आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम फिलहाल शासन में सचिव के तौर पर आवास और ऊर्जा की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

पति ने शक में की पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस की पूछताछ में उगले राज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments