HomeCrimeसनसनीखेज : पति करने चला था तीसरा निकाह, पत्नी ने काट दिया...

सनसनीखेज : पति करने चला था तीसरा निकाह, पत्नी ने काट दिया गुप्तांग, पति की मौत- पत्नी गिरफ्तार, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक 57 वर्षीय मौलवी को उसकी पत्नी द्वारा नपुंसक बनाए जाने के चलते मौत हो गई है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी की दूसरी पत्नी थी और अब उसकी योजना तीसरी बार निकाह करने की थी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब उसका पति सो रहा था, तभी उसने रसोई में रखी धारदार चाकू से उस पर हमला किया था। महिला द्वारा उसे नपुंसक बनाए जाने के बाद खून से लथपथ मौलवी की मौत हो गई।

स्थानीय मौलवी वकील अहमद की दूसरी पत्नी हाजरा ने पहले उनसे तीसरी बार शादी न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसने ऐसा करने को अपना मन बना लिया था।

यह घटना शुक्रवार की रात शिकारपुर गांव की है। इसके एक दिन बाद यानि कि शनिवार को हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के वक्त उसकी पहली पत्नी घर पर नहीं थी।

भोरा कलां थाने से पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची और मृत मौलवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फुगाना के डिप्टी एसपी शरद चंद शर्मा ने कहा, महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसका पति फिर से शादी करना चाहता था और वह उसे ऐसा करने रोकना चाहती थी। दोनों के बीच इसे लेकर हाथापाई भी हुई थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

भोरा कलां के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

90 से अधिक देशों में फैला डेल्टा कोविड वेरिएंट, इस देश में घर के अंदर भी मास्क पहनने का जनादेश लागू

अनलॉक 5 में पहुंची दिल्ली : शादियों में शामिल होंगे 50 लोग, जिम और योग संस्थान भी खुलेंगे

उत्तराखंड : प्रदेश में एक सप्ताह और बढ़ेगा कोविड कर्फ्यू, व्यापारियों को मिल सकती है बड़ी राहत, आज जारी होगी एसओपी

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments