HomeCrimeनवरात्रि के उपवास रखे पति ने की पत्नी की हत्या, पूजा वाले...

नवरात्रि के उपवास रखे पति ने की पत्नी की हत्या, पूजा वाले कमरे में मिला शव

ADVERTISEMENTSAd

छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां शहर से लगे ग्राम सरगंवा में नवरात्र में 8 दिन उपवास रखने के बाद शुक्रवार-शनिवार की रात पति ने सब्बल से पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने मृतका के शरीर पर आधे दर्जन से अधिक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल को देखने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी ने ‘नरबलि’ दी होगी। आरोपी अपना बयान बार-बार बदल रहा है। उसका कहना है कि पत्नी के चरित्र पर उसे शंका थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सरगंवा के चारपारा में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब लोगों ने पति द्वारा पत्नी की हत्या की खबर सुनी। आरोपी आगर साय गांव में झाड़-फूंक करता है। बीती रात उसके घर कुछ मेहमान आए थे। रात में खाने-पीने के बाद सभी सोने चले गए थे। सुबह जब आरोपी की बहू उठी तो उसे आरोपी ने बताया कि उसकी सास का पूजा के कमरे में शव पड़ा है।

इसकी सूचना मिलते ही उसने अपने पति को उठाया और पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने गांव वालों और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल भी लिया है।

आरोपी ने गांव वालों को शुरुआती दौर में बताया कि देर रात कुछ लोग उसके घर में घुसे थे। उन्होंने उसकी पत्नी की हत्या की। कुछ देर बाद उसने लोगों को कहा कि उसने ‘बकरे’ को मारा है, खून की जांच कराई जा सकती है। पुलिस के पहुंचने के बाद वह चरित्र शंका की बात कहने लगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नवरात्र पर व्रत रखकर पूजा-अर्चना भी कर रहा था। परिवार वालों का कहना है कि वह मृतका से अक्सर मारपीट भी करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह चरित्र सन्देह की बात कह रहा है। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। घटना पूजा के कमरे में हुई है। शरीर पर करीब आधे दर्जन वार हैं।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments