HomeBreaking Newsपत्नि की बेवफाई से आहत पति ने दे दी जान, परिजनों ने...

पत्नि की बेवफाई से आहत पति ने दे दी जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENTS

दिनेशपुर (US Nagar)। पत्नी की बेवफाई व प्रेम प्रसंग से आहत एक 28 साल के व्यक्ति ने फांसी लगा जान दे दी। उसका शव नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला। बताया गया है कि पत्नी का प्रेमी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। जिससे आहत हो उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वार्ड संख्या 01 निवासी वरुण गोलदार कुमार (28 वर्ष) पुत्र सुधांशु गोलदार का शव आज नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला। सुबह के समय वहां से गुजर रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। तब उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

तो इस वजह से आहत था वरुण गोलदार

बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व वरुण की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। कुछ समय के बाद उन दोनों में तलाक भी हो गया। दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई। एक रात उसके घर में रही। जैसे उसकी प्रेमी को पता चला कि वह पूर्व पति के यहां चली गई है तो वहां उसके पूर्व पति के घर पहुंचा। फिर वह अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया।

आज शुक्रवार सुबह नदी किनारे वरुण का शव पेड़ के सहारे लटका हुआ देखा गया। मृतक एक गरीब परिवार से है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। हालांकि, मृतक के भाई ने उसकी पत्नी व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। हत्या की आशंका भी जाहिर की है।

Video : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे आंशिक रूप से खुला, रूट डायवर्जन जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments