HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 'नंदा वन' को पोषित करने को बढ़े सैकड़ों हाथ

अल्मोड़ा: ‘नंदा वन’ को पोषित करने को बढ़े सैकड़ों हाथ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ पालिका की अगुवाई में विभिन्न संगठनों व विभागों ने रोपे पौधे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एक दशक पूर्व यहां नगरपालिका द्वारा निकटवर्ती बलढौटी में स्थापित ‘नंदा वन’ को पोषित कर हरा—भरा करने के लिए इस बार भी सैकड़ों हाथ बढ़े। इस बार भी विभिन्न विभागों व संगठनों को साथ लेते हुए पालिका ने लाभदायी पौधे रोपे और उनकी हिफाजत का संकल्प लिया।

नंदा वन को एक मिश्रित वन के रुप में तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां विविध प्रजाति के पेड़ हैं। गत दिवस नगरपालिका द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत नंदा वन क्षेत्र में ही पौधों का रोपण हुआ। जिसमें देवदार, रुद्राक्ष, बेलपत्री, बांज, बुरांस सहित कई संरक्षित पेड़ों का रोपण हुआ। इसमें नगर पालिका के अधिकारी तथा कर्मचारियों के साथ ही एसएसबी, उद्यान विभाग, वन विभाग तथा कई संगठनों ने लोगों ने हाथ बटाया।

नंदा वन को विविध प्रजाति के पेड़—पौधों से आच्छादित करने के लिए काफी उत्साह से सभी आगे आए। सभी ने नंदा वन में पेड़—पौधों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। पौधारोपण में नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सेनेटरी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह भंडारी, अलग—अलग संगठनों के पीसी तिवारी, आनन्द बगड्वाल, निवर्तमान सभासद हेम तिवारी, जगमोहन बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, परितोष जोशी सहित एसएसबी के जवान समेत आम लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments