HomeUttarakhandAlmoraRanikhet : प्राणी-व्यवहार को समझने से ही कम होगा मानव—वन्य जीव संघर्ष

Ranikhet : प्राणी-व्यवहार को समझने से ही कम होगा मानव—वन्य जीव संघर्ष

ADVERTISEMENTSAd
  • मलौना में वन प्राणी सप्ताह

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलौना, भुजान में आयोजित वन प्राणी सप्ताह में प्रतिभागियों को वन्य जीवों के व्यवहार, मानव जीवन में सहभागिता व सुरक्षात्मक उपायों पर विस्तृत चर्चा हुइ।

कार्यक्रम में अल्मोडा वन प्रभाग के रानीखेत रेंज से पहुंचे वन कर्मचारियों द्वारा वन्य प्राणियों के मानवीय जीवन में सहभागीता और महत्व पर जानकारी दी गयी। वन्य जीवों के सामाजिक, धार्मिक, पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। वन्य जीवों से आम जन की सुरक्षा हेतु उपाय भी बताये गये। जिससे की मानव वन्य जीव संघर्ष को कम किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण, विद्यार्थी और अभिभावकों को वन्य जीवों के प्रति व उनके व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच संगठन ताड़ीखेत गणेश नेगी व संचालन वन बीट अधिकारी, रानीखेत रेंज बलवन्त भण्डारी द्वारा दिया गया।

इस मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलौना के प्रधानाध्यपक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, अध्यापिका विनिता पाण्डे, वन बीट अधिकारी व वन दरोगा होशियार नाथ गोस्वामी, जगदीश सिंह विष्ट, गीता गोस्वामी, नवीन चन्द्र तिवाड़ी, कमलेश जोशी, गणेश चन्द्र, नवीन तिवारी, विजय सिंह जलाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments