यहां अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग में लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास अचानक एक पेड़ व बिजली का पोल भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिस कारण इस सड़क माग में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
उल्लेखनीय है कि आज मंगलवार को लक्ष्मेश्वर मार्ग में किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई आग के बाद एक सूखा पेड़ व विद्युत पोल सीधा सड़क पर जा गिरा। संयोग से उस वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था, अन्यथा दुर्घटना भयानक रूप ले सकती थी। इधर सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। सूचित किए जाने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड व विद्युत विभाग से कार्मिक पहुंच गये हैं। पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।