HomeAccidentहल्द्वानी जा रही केमू बस की पिकअप से जोरदार टक्कर, कई घायल

हल्द्वानी जा रही केमू बस की पिकअप से जोरदार टक्कर, कई घायल

ADVERTISEMENTS

⏩ पिकअप वाहन में ठूंसे गये थे 11 बेजुबान

⏩ चालक हुआ फरार, बाद में दबोचा गया

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां खैरना-बेतालघाट मोटर मार्ग में घिरौली के समीप केमू बस और पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री चोटिल हो गए। इस पिकअप वाहन में अवैध रूप से क्रूरता के साथ बेजुबान जानवरों को ठूंस कर ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक मौके से फारार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को खैरना बेतालघाट मोटर मार्ग पर बेतालघाट से हल्द्वानी की तरफ जा रही बस संख्या UK 04PA0794 घिरौली के समीप पहुंची ही थी कि अचानक बस की भैंसों को लाद कर ले जा रहे एक पिकअप संख्या UK 04 CB3008 से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस सवार कुछ यात्री चोटिल भी हो गए। इस बीच मौका पाकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलने पर बेतालघाट थानाध्यक्ष मनोज कुमार नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे में चोटिल हुए यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेतालघाट पहुंचाया। जहां ​चिकित्कों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पशु क्रूरता : 02 पिकअप में ठूंस कर ले जाये जा रहे थे 11 बेजुबान

थाना बेतालघाट पुलिस से मिली सूचना के अनुसार खैरना-बेतालघाट मार्ग पर स्थित पाणाकोट से 03 व्यक्ति पिकअप संख्या Uk 04 CBb3008 में 05 भैंस व दूसरी पिकअप संख्या UK 18 CA 5739 में 06 भैंस सहित कुल 11 बेजुवान जानवरों को ठूंस- ठूंस कर ले जाया जा रहा था। इनमें से एक पिकअप की केमू से टक्कर हो गई।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि दो पिकअप में कुल 11 जानवरों को ठूंस-ठूंस कर एक-दूसरे के ऊपर लादकर उनको बड़ी क्रूरता के साथ ले जाया जा रहा था। इस दौरान घेराबंदी कर आजम पुत्र बब्बन खान, निवासी गैस गोदाम रोड खताडी नैनीताल, वसीम पुत्र शकील, निवासी केलाखेड़ा थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर तथा मोहम्मद नौशाद पुत्र शकूर अहमद निवासी कालाढूंगी बंदोबस्ती थाना जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से समस्त 11 जानवरों को आजाद करवाया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बेतालघाट पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उपरोक्त दोनों पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अलावा कांस्टेबल दीपक सिंह, जीवन मेहरा, रामकृपाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments