HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : भारतीय नवसंवत्सर के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर

हल्द्वानी : भारतीय नवसंवत्सर के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य पर भारत विकास परिषद हल्द्वानी शाखा ने नवसंवत्सर के पूर्व दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हल्द्वानी शहर के क्रिस्टल लॉन में किया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने किया, शिविर में 55 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नववर्ष का शुभारंभ रक्तदान जैसे महान कार्य से हो तो वर्ष पर्यतं सब शुभ ही होगा।

भारत विकास परिषद हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुये नगरवासियों को नवसंवत्सर की बधाई दी। इस अवसर पर ऊँ लिखी भगवा पताकाओं का भी वितरण सदस्यों को किया गया और सभी से नववर्ष पर अपने घरों में भगवा ध्वज लगाने की अपील की गयी। बालिकाओं में नन्दिनी एवं राधिका ने प्रथम बार रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में कपिल अग्रहरि और अतुल जायसवाल सहयोगी रहे। सचिव अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, रक्तदान कार्यक्रम संयोजक संजय जायसवाल, भगवान सहाय अग्रवाल, महिला अध्यक्ष वैशाली अग्रवाल, गीतू केसरवानी, मीनू गुप्ता, मोनिका मित्तल, एकता अग्रवाल, मनोहर केसरवानी, दीपक अग्रवाल, हरिमोहन अग्रवाल, अविनाश सेठी, पंकज अग्रवाल, हेमा बिष्ट, सौरभ अग्रवाल, तनुज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments