HomeUncategorizedआदर्श आचार संहिता के बीच शिक्षकों को ​कैसे किया संबद्ध !

आदर्श आचार संहिता के बीच शिक्षकों को ​कैसे किया संबद्ध !

ADVERTISEMENTS

पूर्व जि.पं. अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। 30 जून से 31 जुलाई तक राजकीय इंटर कॉलेज तिलाड़ी से पीएम श्री स्कूल राइंका बदियाकोट में संबद्ध किए जाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे राजनैतिक लाभ देने के लिए किया गया बताया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसे निरस्त करने की मांग की है।

मंगलवार को पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मिले। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। एक राजनैतिक दल, व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए एक महीेने के लिए चार शिक्षकों को बदियाकोट भेजा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह व्यवस्था चुनावी समय में केवल चुनाव अवधि के लिए करना आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इस आदेश को तुरंत निरस्त करने की मांग की है। इस दौरान निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य सूरेन्द्र खेतवाल भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments