HomeBreaking Newsतेज बारिश में ध्वस्त हो गया मकान, परिवार ने रिश्तेदारी में ली...

तेज बारिश में ध्वस्त हो गया मकान, परिवार ने रिश्तेदारी में ली शरण, मदद की दरकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

यहां विकासखंड रामगढ़ के ग्राम ध्वोती में बीती रात आई तेज बारिश से एक गरीब का मकान ध्वस्त हो गया है। यह व्यक्ति अपने परिजनों सहित रिश्तेदारी मे शरण लिये है। प्रभावित को शासन—प्रशासन से मदद की दरकार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद व तहसील नैनीताल अंतर्गत विकासखंड रामगढ़ के गोपाल सिंह जीना यहां ग्राम ध्वोती में परिवार सहित रहते हैं। बीते दिवस मंगलवार को हुई अतिवृष्टि क दौरान सुबह 4 बजे इनका एक मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इन्होंने अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित गोपाल अत्यंत गरीब व्यक्ति है और मेहनत—मजदूर करके अपने परिवार का भरण—पोषण करता है। मकान ध्वस्त होने के बाद इसके सर से आश्रय छिन चुका है। उन्होंने शासन—प्रशासन से इस गरीब को त्वरित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और हुए नुकसान पर उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है। अभी तक इनके ध्वस्त हुए मकान के निरीक्षण तक को कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments