HomeAccidentदुःखद खबर : घर में लगी आग, मां समेत 3 बच्चों की...

दुःखद खबर : घर में लगी आग, मां समेत 3 बच्चों की जलकर मौत

ADVERTISEMENTSAd

UP News | गाजियाबाद में आग लगने से एक परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 4 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के समय बिल्डिंग में 8 लोग थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग बिस्तर से उठ नहीं पाए। मरने वालों में मां, दो बच्चे और एक भतीजा है। बच्चों की उम्र 7 से 9 साल के बीच थी।

घटना रविवार सुबह 6 बजे लोनी के कंचन पार्क की है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया- घर में सो रहे लोग आग लगने से चपेट में आ गए। फायर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर में 4 लोग मृत मिले, 4 लोग झुलस हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से दो की हालत गंभीर है।

कपड़ों की वजह से 3 मंजिला घर में मिनटों में फैली आग

3 मंजिला बिल्डिंग के दो फ्लोर में कपड़ों का कारखाना है। वहां लोअर तैयार किए जाते हैं। तीसरी मंजिल में दो भाई शहनवाज और शमशाद का परिवार रहता है। सुबह 6 बजे अचानक सेकेंड फ्लोर में आग लग गई। कपड़े होने की वजह से आग तेजी से फैली। पूरे मकान में धुआं भर गया। किसी को कुछ दिख ही नहीं रहा था। जैसे-तैसे शहनवाज, शमशाद और उसकी पत्नी आयशा अपने 4 साल के बेटे को गोद में लेकर भागी। आग में आयशा और उसका बच्चा भी झुलस गया। शमशाद और शहनवाज भी उनको बचाने में झुलस गए। दोनों भाइयों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आयशा और उसके बच्चे की हालत गंभीर है। आग लगी तो धुआं उठता देखा तो पड़ोसियों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। थोड़ी देर में आग इतनी विकराल हो गई कि कोई भी अंदर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाया। फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तो पूरे घर में धुआं भरा हुआ था।

50 गज का मकान, 10 फीट की गली…रेस्क्यू मुश्किल

CFO राहुल पाल ने बताया- सुबह करीब 7 बजे कंचन पार्क के गली नंबर 5 में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गली 10 फीट की गली होने के कारण दमकल की गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच सकीं। तुरंत लंबी दूरी तक हौज पाइप को फैलाकर घटनास्थल तक पहुंचे। 50 गज में बने तीन मंजिला मकान में आग लगी थी, सामने से अप्रोच नहीं मिलने के कारण आसपास के छतों पर चढ़कर घर की दीवार तोड़ी गई और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद आग बुझाई गई। वहां महिला और 3 बच्चों के शव मिले। 4 लोग झुलस गए थे, जिसमें महिला और बच्चे की हालत गंभीर है। हादसे में गुलबहार (32) पत्नी शाहनवाज, जान (9) पुत्र शाहनवाज, शान (9) पुत्र शाहनवाज, जीशान (7) पुत्र शमसाद की मौत हो गई। घायलों में शमशाद की पत्नी आयशा (30) और बेटा आयान शामिल हैं।। शमसाद और शहनवाज भी झुलसे हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।

UP News : मंगेतर की गोली मारकर हत्या, फरवरी में होनी थी दोनों की शादी

US Nagar : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments