HomeUttarakhandAlmoraगौरवान्वित : मेजर (डॉ.) राहुल मनराल राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित

गौरवान्वित : मेजर (डॉ.) राहुल मनराल राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✒️ डीएनबी फिजियोलॉजी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान

✍️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया सम्मान

Major (Dr.) Rahul Manral honored with President’s Gold Medal

अल्मोड़ा। आर्मी मेडिकल कोर में कार्यरत मेजर (डॉ.) राहुल मनराल ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। डीएनबी फिजियोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयो​जित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

मेजर (डॉ.) राहुल मनराल राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित
मेजर (डॉ.) राहुल मनराल राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि मेजर (डॉ.) राहुल मनराल सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षक रह चुके हैं। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मानित किया जा चुका है।

मेजर (डॉ.) राहुल मनराल को मिले सम्मान —

AFMC Silver medal : एमडी फिजियोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वर्ष 2021 के लिए फिजियोलॉजी में एएफएमसी रजत पदक

DGAFMS Silver Medal : वर्ष 2023 के लिए डीजीएएफएमएस रजत पदक से सम्मानित

Membership of MNAMS : वर्ष 2023 में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज एमएनएएमएस की सदस्यता से भी सम्मानित किया गया।

मेजर (डॉ.) राहुल मनराल राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित
मेजर (डॉ.) राहुल मनराल राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित

शैक्षिक सफर —

  1. कक्षा आठ तक की पढ़ाई म​हर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा
  2. हाईस्कूल आर्मी स्कूल अल्मोडा से 88% अंकों के साथ उत्तीर्ण
  3. इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा से 84% अंकों के साथ उत्तीर्ण
  4. हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉली ग्रांट, देहरादून से स्नातक
  5. सेना में नियुक्ति से पूर्व डॉ. राहुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसकोट और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भी कार्यरत रहे।

राहुल की माता प्रो. भीमा मनराल एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय हैं। पिता राज्य शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जेबीएस मनराल हैं। बड़े भाई मोहित मनराल जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में रहते हैं और पत्नी डॉ. इशिता मनराल एएफएमसी पुणे में प्रशिक्षक हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments