HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वरिष्ठ व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित, कोरोना...

अल्मोड़ा : वरिष्ठ व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को किया सम्मानित, कोरोना वाॅरियर्स का​ दिया दर्जा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। यहां लाला बाजार के वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कोरोना वाॅरियर्स को सम्मानित किया। जिसमें लाला बाजार के वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा संगठन के अध्यक्ष सुशील साह और उपाध्यक्ष प्रत्येश पाण्डेय व उप सचिव अमन नज्जौन को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह और उनकी टीम ने संकटकाल में प्रेरक कार्य किये हैं। विचार रखने वालों में वरिष्ठ व्यापारी गिरीश मल्होत्रा, बलबीर धवन, ललित गोयल, मनोज पटवा, अनिल चावला, सत्तू लाला, रमेश पटवा, रुबिन अंसारी, जफर अंसारी, मनमोहन कपूर, अजीम अहमद, कमलेश साह, शाहनवाज अंसारी, शकील अहमद, फराज अंसारी, महेंद्र पालनी, काशिफ खान, पीसी जोशी, राजेश अग्रवाल, शरसाद हुसैन, यावर अंसारी, नजर खान, विजय बिष्ट, हानित्र सिंह, हनी वोहरा, हिमांशु कांडपाल, अंबा दत्त उप्रेती, भगवान जोशी, ऊवेद अंसारी, लीलाधर जोशी, सलमान अंसारी, जावेद अहमद, प्रदीप साह, मनोज साह, सचिन मैरिज हॉल के स्वामी श्री कस्तूब आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अमन अंसारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments