HomeUttarakhandAlmoraशहीद बृजेश रौतेला के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित

शहीद बृजेश रौतेला के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित

DSW Officer कर्नल विजय मनराल पहुंचे शहीद के घर

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम सरना में शनिवार को शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल Col Vijay Manral (Retd) ने शहीद सिपाही बृजेश रौतेला के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में शहीद हुए सिपाही बृजेश रौतेला 7 कुमाऊँ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा, शहीद के परिजनों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात वीर माता-पिता के करकमलों से शहीद के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित की गई।

शहीद सम्मान यात्रा 2.0: उद्देश्य और आयोजन

ध्यान देने योग्य है कि उत्तराखंड में 22 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक शहीद सम्मान यात्रा 2.0 आयोजित की जा रही है। इसके बाद 05 अक्टूबर को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में शहीद सम्मान समारोह होगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों के घरों से आँगन की मिट्टी एकत्र करना है, जिनकी मिट्टी 2021 की यात्रा में नहीं ली जा सकी थी। इसके साथ ही, 2021 के बाद शहीद हुए सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

शहीद बृजेश रौतेला का सम्मान

शहीद परिवारों के लिए सुविधाएं

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने शहीद परिवारों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं और सहायता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, उन्होंने सभी से शहीदों के योगदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण कार्यकर्ता कुंदन सिंह, कैलाश सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि ताड़ीखेत राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments