HomeUttarakhandAlmoraकैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा.... बेतालघाट के मझेड़ा गांव में खड़ी...

कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा…. बेतालघाट के मझेड़ा गांव में खड़ी होली शुरू

ADVERTISEMENTS

✒️ अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला में भी बांधी गई होली की चीर

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

बेतालघाट के मझेड़ा गांव में होली की चीर बंधन (ध्वज पूजन) व रंग छिड़कने के साथ खड़ी होली का शानदार आगाज हुआ। पुरोहित ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। जिसके बाद गांव में लोगों ने चीर बंधन कार्यक्रम शुरू किया।

इस दौरान होल्यारों ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशक, होली खेले गिरजापति नंदन, कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा गाते हुए विधि विधान से चीर बांधी। साथ ही अबीर, गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं चीर बंधन और रंग छिड़कने के साथ पूरे गांव में घर-घर होली का गायन होने लगा है। गांव के पुरुषों, बुजुर्गों, महिलाओं की होली की बैठकों का दौर भी घरों में शुरू हो गया है।

चीर बंधन के मौके पर भुवन चंद्र पांडे, पुष्कर चंद्र पांडे, उमेश चंद्र उप्रेती, दीप चंद्र पांडे बब्बू, हरीश चंद्र पांडे, महेश चंद्र पांडे, हेम चंद्र उप्रेती, भास्कर पांडे, दीपक पांडे, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, मोहित, ओमकारेश्वर प्रसाद पांडे, अजय, दिगंबर, खजान, अरुण आदि मौजूद रहे।

शिव मंदिर भुवनेश्वर महादेव रामलीला मंच कर्नाटक खोला में चीर बांधते हुए स्थानीय लोग

अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला में बांधी गई होली की चीर

अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला में आज होली की चीर बांधने के साथ होली का सुंदर आगाज हुआ। शिव मंदिर भुवनेश्वर महादेव रामलीला मंच कर्नाटक खोला में चीर बंधन हुआ। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक, भुवन चंद कर्नाटक, जीवन तिवारी ,रमेश चंद्र जोशी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, दया किशन जोशी, जनरल दीपक पोखरिया, रोहित शैली, हेम जोशी, प्रकाश सिंह मेहता, बीरेन्द कार्की, दीपा कर्नाटक, नीमा कर्नाटक, रश्मि कांडपाल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments