HomeUttarakhandAlmoraपैदल चलकर स्याहीदेवी मंदिर पहुंची ग्राम सभा सिरसा की होली

पैदल चलकर स्याहीदेवी मंदिर पहुंची ग्राम सभा सिरसा की होली

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

होल्यारों की टोली ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। ग्राम सभा सिरसा में होली के कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में आठ से दस किलोमीटर पैदल चलकर सिरसा की होली स्याहीदेवी मंदिर पहुंची। जहां होली के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। माता रानी के जयकारे भी लगाये गये।

पैदल चलकर स्याहीदेवी मंदिर पहुंची ग्राम सभा सिरसा की होली
पैदल चलकर स्याहीदेवी मंदिर पहुंची ग्राम सभा सिरसा की होली

स्याहीदेवी मंदिर पहुंची ग्राम सभा सिरसा की होली

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ ब्लॉक, तहसील कोस्या कुटौली, नैनीताल में प्रतिवर्ष होली का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जाता है। गत दिवस ग्राम सभा सिरसा की होली आठ से दस किलोमीटर पैदल चलकर आस्था के केंद्र स्याहीदेवी मंदिर पहुंची।

स्यालीदेवी मंदिर में होल्यारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और माता रानी के जयकारे लगाए। इस दौरा हर साल होली का त्योहार माता के मंदिर में मनाने का निर्णय लिया गया। छोटे बच्चे भी ढोल आदि लेकर होली के गीत गाते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बताना चाहेंगे कि मंदिर में कई गांवों की होली आई थी। सिरसा की होली देख सभी का उत्साहवर्धन हुआ। काफी देर तक स्याहीदेवी मंदिर परिसर होली के रंगों से सराबोर रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments