HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सर्वदलीय महिला संस्था का होली मिलन 31 मार्च को,...

Almora News : सर्वदलीय महिला संस्था का होली मिलन 31 मार्च को, डीएम ने दी अनुमति व सहयोग का आश्वासन, विस उपाध्यक्ष से मिला शिष्टमंडल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सर्वदलीय महिला संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में अब होली मिलन कार्यक्रम 31 मार्च को होगा। जिलाधिकारी ने महिलाओं को इसकी अनुमति देते हु प्रशासन स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में संस्था के शिष्टमंडल ने विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से वार्ता की, जिनके सहयोग से उन्हें डीएम द्वारा यह अनुमति प्रदान की गई है।
ज्ञात रहे कि गत 18 मार्च को सर्वदलीय महिला संस्था का होली कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया था। जिस संदर्भ में संस्था का शिष्टमंडल विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मिला एवं उनके सहयोग से जिलाधिकारी से हुई वार्ता हुई। जिसके उपरान्त पर्व की गरिमा एवं महिलाओं के सम्मान को समझते हुए जिलाधिकारी द्वारा महिला सर्वदलीय संस्था को दिनांक 31 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। संस्था की यहां हुई बैठक में तय हुआ कि अब 31 मार्च को मां नन्दा देवी मंदिर के प्रांगण में पारंपरिक होली एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह को संपन्न कराया जायेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महिला संस्था द्वारा नगर के सभी कला प्रेमियों, संभ्रांत नागरिकों एवं मातृ शक्ति से होली मिलन समारोह में पधार कर संस्था का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। बैठक में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, व्यवस्थापक गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, लक्की वर्मा, विमला बोरा, भगवती बिष्ट, किरन साह, सोनिया कर्नाटक, गीता आर्या, सुधा पंत, मोहनी कनवाल, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments