HomeAccidentतेज रफ़्तार दुपहिया वाहन ने मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने चालक को...

तेज रफ़्तार दुपहिया वाहन ने मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

साइकिल मिस्त्री घायल, दो जगह से टूटा पांव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तहसील रोड पर शुक्रवार को एक तेज रफ़्तार दुपहिया वाहन चालक ने साइकिल की दुकान के मिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मिस्त्री का पैर दो जगह टूट गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा और गुस्साई भीड़ ने दुपहिया वाहन चालक की जमकर पिटाई भी कर दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बिलौनासेरा निवासी 56 वर्षीय किशन राम अपनी साइकिल की दुकान की सीढ़ी चढ़ रहे थे। इसी दौरान, एक तेज़ रफ़्तार दुपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि किशन राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायल किशन राम को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डा. सावित्री ने बताया कि घायल के पैर में दो जगह फ्रैक्चर है और उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

स्थानीय लोग आक्रोशित

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी प्रमोद मेहता, राजेंद्र उपाध्याय, श्याम सिंह, महेश पांडे, निर्मल लोहनी, भगवान सिंह आदि ने कहा कि तहसील रोड अब जानलेवा बन गई है। उन्होंने बताया कि यह एक सप्ताह के भीतर तीसरी दुर्घटना है। पिछली दो दुर्घटनाओं में भी दो लोगों के पैर टूट चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी असुरक्षित हैं।

लोगों ने पुलिस की गश्त न होने पर भी सवाल उठाए, जिसके कारण तेज रफ्तार वाहनों पर कोई लगाम नहीं लग सकी है। दुर्घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments