HomeUttarakhandAlmoraAlmora : ऐतिहासिक नंदादेवी मेला 11 सितंबर से, तिथिवार पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

Almora : ऐतिहासिक नंदादेवी मेला 11 सितंबर से, तिथिवार पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

11 सितंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक नंदा देवी मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। आज हुई बैठक में मां नंदा देवी मेला 2021 को सफल बनाने का निर्णय लिय गया।

मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने मेला आयोजन की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न तिथियों में निम्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा —

  • 11 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से रिलायंस निप्पों लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अपन एवं मेहंदी प्रतियोगिता।
  • 12 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से बच्चों की फैंसी ड्रेस व गायन प्रतियोगिता।
  • 12 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से धार की तूनी को प्रस्थान आमंत्रण केले के खाम।
  • 13 सितंबर को प्रात: 6 बजे धार की तूनी से केले के खामों का मूर्ति निर्माण हेतु मां नंदा देवी परिसर में आगमन।
  • 13 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से झोड़ा व स्वांग थीम प्रस्तुति।
  • 14 सितंबर दोपहर 12:00 बजे से भुवनेश्वर महिला समिति द्वारा माता की चौकी एवं अन्य प्रस्तुति।
  • 15 सितंबर दोपहर 12:00 बजे से सर्वदलीय महिला समिति गरबा डांडिया एवं भजन संध्या
  • 16 सितंबर दोपहर 12:00 बजे सब महिला संस्थानों द्वारा झोड़ा एवं स्वास्थ्य एवं प्रत्येक दिवस शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे ‌।
  • 17 सितंबर को अपराहन 3 बजे से मां नंदा देवी की शोभा यात्रा मंदिर परिसर से दुगालखोला नौले को प्रस्थान।
  • आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने भक्तजनों से आग्रह है कि उपरोक्त अनुसार कार्यक्रम में अपनी भागीदारी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सुनिश्चित करेंगे।
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments