HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : बग्वालीपोखर में ऐतिहासिक 'बग्वाई कौतिक' 27 अक्टूबर से

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : बग्वालीपोखर में ऐतिहासिक ‘बग्वाई कौतिक’ 27 अक्टूबर से

ADVERTISEMENTSAd

➡️ मेला आयोजन को लेकर बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बग्वालीपोखर में 27 अक्टूबर से होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक की जोरदार तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। मेला आयोजन समि​ति ने मेले को इस बार भव्य रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से आज आयोजन को लेकर मेला समिति, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन आदि के साथ एक हुई बैठक में मेले की रूपरेखा तय की गई।

मेला समिति द्वारा पुलिस प्रशासन से निवेदन किया गया कि 27 और 28 अक्टूबर को यातायात का रूट डायवर्ट किया जाए। साथ ही पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस बार मेले में बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें मेला समिति द्वारा निर्धारित स्थल पर ही लगाएंगे। इसके लिए वह अपने-अपने थानों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाकर यहां के थाने में सूचना देकर ही दुकानें लगाएंगे। स्थानीय व्यापारी अपनी दुकानें पहले की तरह संचालित करेंगे।

यदि स्थानीय व्यापारी मेला क्षेत्र में अपनी दुकानें लगाते हैं तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। बाहर से आने वाले व्यापारी अपना पंजीकरण अवश्य कराएंगे।

बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरी सिंह भण्डारी, सचिव प्रमोद जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, टैक्सी यूनियन के वीरेंद्र बोरा, थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी अवनीश कुमार, तहसीलदार लीना धामी सहित मेला समिति के पदाधिकारी व व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बग्वालीपोखर में होने वाला ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक (मेला) आगामी 27 से 30 अक्टूबर, 2022 तक गोपिया मैदान, भमका नौला, बग्वालीपोखर, ज़िला अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) में आयोजित किया जाएगा। मेला आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देखें संपूर्ण कार्यक्रमों की सूची –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments