HomeUttarakhandAlmoraहिंदू सेवा समिति ने फिर निभाया मानव धर्म, अज्ञात शव का दाह...

हिंदू सेवा समिति ने फिर निभाया मानव धर्म, अज्ञात शव का दाह संस्कार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हिंदू सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के रोज चितई मंदिर के पास मिले अज्ञात शव का दाह संस्कार किया गया। सेवा समिति लगातार मानव सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती आ रही है।

उल्लेखनीय है कि यह अज्ञात शव आज से तीन दिन पहले चितई मंदिर के पास से पुलिस को प्राप्त हुआ था, जिसका कोई भी अपना नहीं मिल पाया। जिस कारण आज पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार पूरे हिंदू विधि-विधान से दोपहर 2 बजे विश्वनाथ घाट में किया गया। ज्ञात रहे कि हिंदू सेवा समिति द्वारा विगत 6 वर्ष से यह कार्य किया जाता है। अंतिम संस्कार के मौके पर विश्वनाथ घाट में समिति के सदस्य और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सभासद और समिति सदस्य मोनू साह, समिति के कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, मंजुल मित्तल, लच्छू सिंह, पंकज सिंह, पुलिस विभाग से कृष्णा फर्त्याल, ओर राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments