HomeBreaking Newsहिंदू संगठनों ने फूंका ​सलमान खुर्शीद का घर, हिंदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी

हिंदू संगठनों ने फूंका ​सलमान खुर्शीद का घर, हिंदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस जैसे संगठन से करने के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ आज हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद यहां मुक्तेश्वर में हिंदू संगठनों ने उनका घर फूंक डाला।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने एक किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिस पर हिंदू संगठन खासे आक्रोशित हैं। सलमान खुर्शीद की किताब, ‘सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ को लेकर देश में कई जगहों पर विवाद हो चुका है। खुर्शीद पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगातार लग रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह सलमान खुर्शीद का हिंदू संगठनों से जुड़े लोग विरोध कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि उनका यह किताब लिखने का मकसद हिंदुत्व को बदनाम करने भर का है।

जिसके बाद से देश भर में उनके खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। ताजा मामले में आज नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के आवास पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर भारी संख्या में मुक्तेश्वर थाना पुलिस पहुंच चुकी है। ज्ञात रहे कि मु​क्तेश्वर स्थित ट्यूडा में सलमान खुर्शीद का आवास है। इधर सलमान खुर्शीद ने इस मामले में सोशल मीडिया में घटना की तीव्र निंदा की है। इधर समाचार लिखे जाने तक घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है।

इधर घटना की सूचना के बाद सीओ भवाली भूपेंद्र सिंह धोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इधर डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद ने बताया कि, “राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यूएस नगर ब्रेकिंग : करंट लगने से बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments