अल्मोड़ा। हिन्दू जागरण मंच अल्मोडा द्वारा यहां गंगनाथ मन्दिर परिसर में फलदार पौधे लगाये। जिसमें नींबू, सन्तरा एवं अमरूद के पौधे लगाये गये। पौधारोपण कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अभय साह के नेतृत्व में चला। कार्यक्रम में युवावाहिनी जिलाध्यक्ष अमन, वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष विद्या लटवाल, नगर अध्यक्ष आरती गुप्ता, प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष भुवन पाठक, अभय उप्रेती, महामंत्री वीरांगना वाहिनी बिन्दु भण्डारी. अनूप साह, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता, नीता अग्रवाल, राजा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।