अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच अल्मोड़ा की शोक सभा में गत दिवस जनरानी में हुई वाहन दुर्घटना में हादसे का शिकार हुई सब इंस्पेक्टर की पत्नी एवम् यातायात पुलिस में सिपाही की पत्नी की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करे। उन्होंने आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक जताने वालों में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष अभय साह, जिला अध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जोन, विकास कनौजिया, अनूप साह, राजू बिष्ट, अभय उपरेती आदि शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


