HomeUttar Pradeshयहां शादी में बिन बुलाए आए मेहमानों कर दी ऐसी हरकत, बुलानी...

यहां शादी में बिन बुलाए आए मेहमानों कर दी ऐसी हरकत, बुलानी पड़ी पुलिस

ADVERTISEMENTS

Intro : अकसर कुछ लोग बिन बुलाए शादियों या अन्य समारोह में चल देते हैं। कई बार इस तरह की हरकत भारी भी पड़ जाती है। खास तौर पर तब जब आप एक तो बिना बुलाए शादी में आए हों और दूसरा वहां जाकर गलत हरकतें भी शुरू कर दें। ऐसा ही एक वाक्या गत दिनों लखनऊ में हुआ, जो काफी चर्चा में है।

शादी में तमंचा लहराने वाले युवक पलिस गिरफ्त में
शादी में तमंचा लहराने वाले युवक पलिस गिरफ्त में

CNE DESK/दरअसल, लखनऊ के सरोजनीनगर में एक लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इतने में दो लड़के मुफ्त का खाने की नियत से शादी समारोह में आ धमके। वहां इन्होंने आराम से बैठ तमाम तरह के भोग खाए और खूब मस्ती की। तब तक सब कुछ ठीक—ठाक चलता रहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

डांस पर चांच मारने के चक्कर में पहुंच गए जेल

इसके बाद अचानक इन लड़कों को डीजे में डांस करने सूझ गई। तब इन्होंने सोचा कि ‘डांस पर चांस’ भी मार लिया जाये। यानी कुछ ऐसा टशन दिखायें ताकि लड़कियों का ध्यान इनकी ओर हो जाये। तब दोनों ने अपने पास रखा तमंचा निकाल लिया और बरातियों के साथ नाचने लग गये।

कभी वर तो कभी वधू पक्ष का बता रहे थे खुद को

बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास एक अवैध 315 बोर का असलहा और कारतूस थे। स्टेज पर हथियार लहराकर दोनों डांस कर रहे थे। यह देख वहां मौजूद लोगों को शक हो गया। लड़के वालों ने जब इनसे इनका परिचय पूछा तो इन्होंने कह दिया कि वह लड़की पक्ष की ओर से आये हैं। जब लड़की पक्ष वालों को बुलाया गया तो कोई भी इन्हें पहचान नहीं पाया। जिस पर तत्काल पुलिस बुला ली गई।

सरोजनीनगर थाना
सरोजनीनगर थाना

पुलिस के सामने कबूला सच

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो इन लड़कों के होश फख्ता हो गए। सरोजनीनगर थाना पुलिस को युवकों ने बताया कि वे बिना आमंत्रण इस शादी में पहुंचे हैं। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान पारा के सरोसा भरोसा निवासी राकेश यादव और महमूदपुर निवासी धीर यादव के रूप में हुई हैं इनमें से आरोपी राकेश के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक कारतूस और धीर के पास दो कारतूस मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments