HomeBreaking Newsयहां बर्फ में दबे दिखाई दिये पर्वतारोहियों के शव, 13 साल की...

यहां बर्फ में दबे दिखाई दिये पर्वतारोहियों के शव, 13 साल की काम्या भी लापता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

त्रिशूल चोटी फतेह को निकले 04 पर्वतारोहियों के शव खोजी दल ने ढूंढ लिये हैं, शेष बचे 02 की तलाश लगातार जारी है, लेकिन उनके ​जीवित बचने की सम्भावना दिन बीतने के साथ ही कम होती जा रही है। खराब मौसम के चलते शवों को उठा कर ले जाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

याद दिला दें माउंट त्रिशूल की चढ़ाई पर निकला नौ सेना का एक दल भयानक एवलॉन्च की चपेट में आ गया था। यह दल 03 सितंबर, 2021 को मुंबई से चला था। इस टीम में से 10 पर्वतारोही लापता हो गये थे, जिनमें से कुछ को तो ढूंढ लिया गया, लेकिन आधे से अधिक लापता चल रहे थे। इनकी तलाश में नेहरू पर्वतरोहण संस्थान से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली से जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए टीम रवाना हुई थी। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

काशीपुर : यहां बीटेक की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

कर्नल अमित बिष्ट ने मीडिया को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवानों ने 4 पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है। निम और सेना की टीम शुक्रवार को हुए हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। त्रिशूल चोटी पर हलीकॉप्टरों से रेस्क्यू आज सुबह 7 बजे दोबारा शुरू किया गया था। इस दौरान पर्वतारोहियों के बर्फ में दबे दिखे। इस रेस्क्यू अभियान में निम उत्तरकाशी की सर्च एंड रेस्क्यू की टीम, हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल गुलमर्ग, गढ़वाल स्काउट्स से सेना की टीमें शामिल हैं।

Uttarakhand : डबल मर्डर का खुलासा, नौकर का परिचित ही निकला हत्यारा

लापता चल रहे पर्वतारोहियों में उत्तराखंड के 13 साल की काम्या भी शामिल है, जो 7120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट त्रिशूल फतह करने निकली थी। काम्या 23 सितंबर को अपने पिता नौ सेना में कमांडर कार्तिकेयन सुंदरम और जवानों के साथ माउंट त्रिशूल फतह के लिए जिले के सुतोल गांव से निकली थी, लेकिन शुक्रवार को त्रिशूल चोटी के कैंप 3 पर ग्लेशियर टूटने से दल के पांच जवान और एक शेरपा (क्लाइविंग विशेषज्ञ) के लापता हो गये, जिनमें काम्या भी थी।

उत्तराखंड : 6 आईएएस अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ज्ञात रहे कि इस साहसी बालिका को गत 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। काम्या मुंबई से यहां आई थी। बीते साल काम्या ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (7000 मीटर) को फतह किया था। तब से पूरे विश्व में उसका नाम हो चुका था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments