HomeBreaking NewsBreaking : डबल मर्डर का खुलासा, नौकर का परिचित ही निकला हत्यारा

Breaking : डबल मर्डर का खुलासा, नौकर का परिचित ही निकला हत्यारा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनइ रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

यहां धौलास गांव के आलीशान बंगले में घर की मालकिन और नौकरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति इस बंगले में काम करने वाले श्याम थापा का जानने वाला था, जिसने नौकरी पाने की चाह में श्याम को ही ठिकाने लगा दिया।

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को मृतक राजू उर्फ श्याम थापा के पहचान के एक व्यक्ति आदित्य जो कि झोपड़-पट्टी में रहता था ने की है। जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि उसने महज 25 हजार रूपये की नौकरी पाने की एवज में इस डबल मर्डर को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार इस शख्श ने पहले राजू को ठिकाने लगाया, और जब बंगले की मालकिन उन्नति शर्मा ने उसे राजू की हत्या करते देखा तो उसने उन्नति को भी मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में मारा गया राजू उर्फ श्याम थापा मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। उसी का एक साथी जो धौलास गांव के निचले इलाके में झोपड़ पट्टी में रहता था, वह राजू की जगह पर वह नौकरी पाना चाहता था। यही कारण था कि उसने राजू की हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य ने 29 सितंबर की सुबह 4 बजे के आसपास बंगले में पहुंचा। उसके बाद लगभग 6 बजे सबसे पहले उसने मृतक राजू के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा। इसी बीच जब बंगले की मालिक उन्नति शर्मा मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उसने राज खुल जाने के भय से उसकी भी हत्या कर दी।

अलबत्ता इस हत्याकांड को लेकर जो तथ्य अनसुलझे हैं कि वह यह हैं कि आंखिर यह आदित्य नाम का झोपड़पट्टी में रहने वाला आदमी कैसे आलीशान बंगले में घुसने की हिम्मत कर सकता है ? पुलिस ने बताया कि इस बंगले में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

आंखिर इतने आलीशान बंगले में क्यों एक भी सीसीटीवी नहीं लगाया गया ? मृतका के पति और बच्चे क्यों मीडिया के सामने आकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं ? दोनों शवों को पॉलिथिन की बड़ी पन्नियों में लपेट कर रखा गया था, वह कहां से आये। जाहिर सी बात है कि उन्हें हत्यारा लेकर नहीं आया होगा। वह बंगले से ही लिये गये होंगे। फिर एक बाहरी आदमी को कैसे पता कि इतने बड़े आकार की पालीथिन की पन्नियां कहां रखी थीं।

बंगले में दो लोगों की हत्या हो जाती है और बंगले का मालिक यानी मृतका का पति कोई चीख या आवाज़ नहीं सुन पाता है ? ऐसे ही बहुत से सवाल हैं, जो अभी अनसुलझे ही हैं। आस—पास रहने वाले लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि इस डबल मर्डर को झोपड़पट्टी में रहने वाले मामूली से आदमी ने अंजाम दे डाला हो।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्य कुछ दिन पहले बंगले में नौकरी मांगने गया था, लेकिन वहां पर राजकुमार था इसलिए बंगले के मालिकों ने आदित्य को मना कर दिया था। इसलिए आदित्य ने सोचा कि अगर राजकुमार को रास्ते से हटा दिया जाए तो वह इस बंगले में नौकरी पा सकता है।

उसने लोगों से काफी कर्ज ले रखा है, उसे उतारने के लिए वह बंगले में नौकरी करना चाहता था। इस मामले में पुलिस ने 30 संदिग्धों से भी पूछताछ की थी। अलबत्ता आदित्य की गिरफ्तारी के बाद 29 सिंतबर को धौलास के बंगले में मालकिन उन्नति शर्मा और नौकर राजकुमार थापा की हत्या का मामला अब पुलिस के अनुसार सुलझ चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments