HomeUttarakhandAlmoraगजब : 01 दिन में 31 अंडे, नहीं रुकी मुर्गी, अब तो...

गजब : 01 दिन में 31 अंडे, नहीं रुकी मुर्गी, अब तो रोज अंडों की बौछार

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेक्स (CNE DESK)। अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत भिकियासैंण के बासौट में एक दिन में 31 अंडे देने के बाद चर्चा में आई मुर्गी ने तो गजब ढ़ा दिया है। 24 घंटें में इतने अंडे देने के बाद भी यह मुर्गी रूकी नहीं है। यह तो अब लगातार हर रोज अंडों की बौछार करने लगी है। मानो यह तो अब सीधे विज्ञान को चुनौती देने पर अड़ चुकी है।

याद दिला दें कि क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस ने सबसे पहले एक मुर्गी के 31 अंडे देने की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद देश-प्रदेश में हलचल मच गई थी। किसी ने इसे हैरान करन देने वाला वाक्या बताया तो किसी ने इसे झूठ बता नकारने का प्रयास किया।

इसके बाजवूद हकीकत तो यह है कि एक दिन में 31 अंडे देने के बाद भी यह मुर्गी रुकी नहीं है। मुर्गी पालक बसोट निवासी गिरीश चंद्र बुधानी ने सीएनई को बताया कि वह इस बात से हैरान हैं कि मुर्गी अब तो लगातार अंडे देने लग गई है। उन्होंने आज बुधवार को बताया कि उनकी मुर्गी ने गत दिवस और आज भी लगातार अंडे दिए हैं। अंडे देने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। ज्ञात रहे कि इस मामले में केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश में बरेली के वैज्ञानिकों ने किसान नेता दीपक करगेती के माध्यम से मुर्गी पालक से इस संबंध में वार्ता की थी। जल्द ही वैज्ञानिकों की टीम के अल्मोड़ा पहुंचने की उम्मीद है।

संसार का आठवां अजूबा है यह घटना, उदासीन बने अधिकारी

गिरीश चंद्र बुधानी ने बताया कि रविवार को मुर्गी द्वारा 31 अंडे दिए गए। सोमवार को 05, मंगलवार को भी 05 और आज बुधवार को 06 अंडे दिए हैं। उन्होंने बताया​ कि इस तरह की घटना संसार का आठवां आश्चर्य है। इसके बाजवूद उनकी बात को कोई भी जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहा है। यह घटना देश भर की मीडिया में छाई है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से मामले को लेकर जांच नहीं की जा रही है। गिरीश चंद्र बुधानी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में सीएम हेल्प लाइन में भी संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

जैसे मुर्गी कह रही, ”मैं झूठी तो आओ, देखो और साबित करो”

अल्मोड़ा में एक मुर्गी द्वारा लगातार अंडे दिए जाने के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अधिकांश जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि इस तरह का कोई मामला हो रहा है तो यह एक बहुत अनोखी बात है। शासन-प्रशासन, संबंधित विभाग व पक्षी विज्ञानियों को मामले की जांच करनी चाहिए। कुछ लोगों का यहां तक कहना था कि इस मामले से तो यही लगता है कि मुर्गी मानो उसे झूठा साबित करने वालों को चुनौती दे रही है कि, ”आओ यदि मैं झूठी हूं तो देखो और साबित करो।” अलबत्ता मामला क्या है, इसको लेकर किसी जीव विज्ञानी की रिपोर्ट का इंतजार है।

इस मामले से संबंधित खबरें –

31 अंडे मुर्गी ने एक दिन में दिए | Hen Gave 31 Eggs in 1 Day
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments