HomeUttarakhandAlmoraधूमधाम से मनाई जायेगी स्व. हेमवंती नंदन बहुगुणा जयंती, सीएम करेंगे शिरकत

धूमधाम से मनाई जायेगी स्व. हेमवंती नंदन बहुगुणा जयंती, सीएम करेंगे शिरकत

CNE Reporter, Almora

ADVERTISEMENTSAd

👉 भाजपा नगर मंडल की तैयारी बैठक

उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती यहां स्थानीय स्टेडियम में 25 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जायेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम’ के 100 वें एपिसोड को लेकर भी भाजपा द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में यहां एक तैयारी बैठक हुई। जिसमें 25 अप्रैल को होने वाली स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हुई। साथ ही 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को प्रत्येक बूथ पर करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर आम जनता के लिए बहुउद्देशीय शिविर भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के दौरान इंदर आर्य, करिश्मा शाह व अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मन की बात के विधानसभा के संयोजक कैलाश गुरुरानी ने बताया कि 30 अप्रैल को विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 100 की संख्या में मन की बात के 100 वें एपीसोड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, अजय वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, बिना नयाल, किरन पंत, लीला बोरा, पूनम पालीवाल, गीता जोशी, उषा शर्मा, भावना तिवारी, बबीता आर्या, रमेश मेर, जगत भट्ट, दिनेश मठपाल, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सत्यपाल, धर्मवीर आर्य, राजेंद्र जोशी, चंदन बहुगुणा, प्रकाश बिष्ट, पारस कांडपाल, नरेंद्र बिष्ट, सागर गंगोला, निखिल टम्टा, सौरभ वर्मा, अजय वर्मा, जगत तिवारी आदि उपस्थित थे।

मानसखंड पहुंची अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments