HomeBreaking NewsBreaking News : पुणे के पौड इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश

Breaking News : पुणे के पौड इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश

Helicopter Crash News | पुणे जिले के पौड इलाके में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे, कैप्टन को चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि इस वक्त पुणे में तेज बरसात हो रही है और हवा भी तेज है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद तेज हवा के चलते या फिर मौसम खराब होने की वजह से यह घटना हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

घटना के संबंध में एसपी पंकज देशमुख ने बताया, ”पुणे के पौड़ गांव के नजदीक एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। यह हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का था। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। कैप्टन को चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

https://twitter.com/ANI/status/1827286400682578292

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments