HomeBreaking Newsहेकानी जखालू ने रचा इतिहास, पहली बार नागालैंड में महिला ने जीता...

हेकानी जखालू ने रचा इतिहास, पहली बार नागालैंड में महिला ने जीता चुनाव

ADVERTISEMENTS

✒️ उच्च शिक्षित हेकानी जखालू करोड़ों के संपत्ति की मालिक, फिर भी कर्जदार

✒️ जानिए विस्तार से

Hekani Jakhalu created history

नागालैंड। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में विधानसभा सीट दीमापुर तृतीय से चुनाव मैदान में उतरी हेकानी जखालू (Hekani Jakhalu) जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। हेकानी, नागालैंड में चुनाव जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं, क्योंकि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। उच्च शिक्षित हेकानी के पास करोड़ों की संपत्ति है, फिर भी वह कर्जदार है।

हेकानी जखालू के बारे में जानिये

48 वर्षीया हेकानी जखालू ने सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल आफ लॉ से कानून की शिक्षा ली है। उन्होंने कानून में वर्ष 2013 में पीजी किया है और वह एनडीपीपी की नेता हैं। इस बार नागालैंड विधानसभा चुनाव में 04 महिलाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा गया था। इन्हीं 04 महिलाओं में हेकानी जखालू भाजपा व एनडीपीपी गठबंधन की प्रत्याशी के रूप में शामिल रहीं और उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को करीब डेढ़ हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की और इतिहास रच डाला। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी उनके चुनाव प्रचार में उतरे थे।

करोड़ों की संपत्ति की मालिक, फिर भी कर्जदार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेकानी ने अपने चुनावी हलफनामे में स्वयं को 5.58 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया है, लेकिन साथ ही खुद को 41.95 लाख रुपये से ज्यादा का कर्जदार भी बताया है। उनके हलफनामे के अनुसार हेकानी व उनके पति के पास मिलाकर एक करोड़ 32 लाख रुपये के कीमत की आधा दर्जन कारें हैं। उनकी कुल चल संपत्ति 3.51 करोड़ से ज्यादा की है।

ज्वेलरी 30 हजार, लेकिन घड़ी 02 लाख की

मीडिया रिपोर्टों में हेकानी के हलफनामे का हवाला देते हुए बताया गया है कि वह ज्वेलरी 30,000 रुपये की पहनती हैं, लेकिन घड़ी 02 लाख रुपये मूल्य की पहनती हैं।

लाखों की भूमि पर घर नहीं

यह भी स्पष्ट किया है कि उनके पास लाखों की कृषि योग्य भूमि है और उनके पति के नाम पर व्यवसायिक एवं रिहायशी भवन है, लेकिन उनके नाम पर कोई घर नहीं है।

पहाड़ की बेटी दीक्षा मेहता बनी भारतीय सेना में अफसर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments