HomeBreaking Newsउत्तराखंड: कैंचीधाम में भारी बारिश, तहसील टीम ने लिया नुकसान का जायजा

उत्तराखंड: कैंचीधाम में भारी बारिश, तहसील टीम ने लिया नुकसान का जायजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

कैंचीधाम की तहसीलदार नेहा टम्टा, कानूनगो नरेश असवाल और पटवारी नितिन निगम की टीम ने भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रातीघाट से क्वारब तक का दौरा किया। टीम ने इस दौरान बंद पड़े सड़क मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के लिए जेसीबी ऑपरेटरों को लगातार काम करने का निर्देश दिया।

जनता को सतर्क रहने की सलाह

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे बारिश के मौसम में सतर्क रहें और बहुत ज़रूरी न होने पर यात्रा करने से बचें। उन्होंने बताया कि इस समय नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है, जिससे सड़कें धंस रही हैं और पहाड़ों से मलबा गिर रहा है।

मोटर मार्ग बंद, खोलने के प्रयास जारी

इस बीच, ढोकाने सुयालबाड़ी नथुवाखान मोटर मार्ग भारी पत्थर गिरने की वजह से बंद हो गया है। सड़क को दोबारा खोलने के लिए प्रशासन की टीम काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments