HomeUttarakhandAlmoraभारी बारिश का कहर: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में पत्थरों की बरसात

भारी बारिश का कहर: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में पत्थरों की बरसात

ADVERTISEMENTS

क्वारब डेंजर जोन में संकट गहराया, कोसी नदी उफान पर

बहुत जरूरी न हो तो फिलहाल टाल दें पहाड़ की यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। नैनीताल और अल्मोड़ा जनपदों में कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, और पहाड़ों से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कोसी नदी में भी बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि आवश्यक न हो तो पहाड़ों की यात्रा से बचें।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे ठप

भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर स्थिति गंभीर है। क्वारब में भारी मलबा और पत्थर गिरने से सड़क मार्ग रात से ही पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा, खैरना, चमड़िया, लोहाली, काकड़ीघाट, सुयालबाड़ी, नैनीपुल और चोपड़ा जैसे स्थानों पर भी पहाड़ों से भारी बोल्डर गिर रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्वारब डेंजर जोन है, जहाँ सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं।

कोसी और शिप्रा नदी में भी बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कोसी नदी में भारी उफान दिखाई दे रहा है। जिससे निचले इलाकों में भी जल भराव बाढ़ आदि की समस्या अगले 24 घंटे में हो सकती है।

राहत और बचाव कार्य जारी

जिला प्रशासन ने बंद पड़े सड़क मार्गों को खोलने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि, लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा डाल रही है। क्वारब पुलिस के वॉलंटियर अंकित सुयाल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सावधानी बरतें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments