HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले में मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित - जोरदार बारिश...

नैनीताल जिले में मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित – जोरदार बारिश शुरू

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। मौसम विभाग की चेतावनी नैनीताल जिले में सही साबित होती दिख रही है, हल्द्वानी समेत जिले में जोरदार बारिश शुरू हो गई। यहां शनिवार सुबह 7 बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश को देखते हुए डीएम ने बीते दिन स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे।

आज शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में आज (शनिवार) को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। जो सही साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। जिसको देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आज शनिवार को बंद रखने के आदेश दिए थे।

आज शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

नैनीताल जिले में कल शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments